National Lok Adalat का आयोजन बोकारो व तेनुघाट में राष्ट्रीय में किया गया। बोकारो न्यायालय में 16 व व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में नौ बेंच के माध्यम से 1,17,122 वादों का किया गया निष्पादन। 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: प्रधान जिला न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमारी रंजना अस्थाना की अध्यक्षता में शनिवार को बोकारो न्याय सदन व्यवहार न्यायालय व व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत ( National Lok Adalat) का आयोजन किया गया है। वहीं, जिले के सभी नौ प्रखंडों में जिला विधिक सशक्तिकरण शिविर का भी आयोजन किया गया।  

प्रधान जिला न्यायधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज सर्वोच्च न्यायालय से लेकर तालुका स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ पर सरल एवं सुलह तरीके से वादों का निस्तारण किया जा रहा है

राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 बेंच लगाए गए 

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25 बेंच लगाए गए है, जिसमें व्यवहार न्यायालय बोकारो में 16 व व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में नौ बेंच लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव नीमा रजना लकड़ा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,24,274 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया, जिसमे से कुल 1,17,122 वादों का निष्पादन हुआ। जिसमें कुल समझौता राशि 35,02,46,487 हुई। सशक्तिकरण शिविर में लाभुको की संख्या 3,18,979 व परिसंपति वितरण की कुल राशि 29,26,45,144 रुपए रही। 

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

इस मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, लेबर कोर्ट के प्रीसाइडिंग पदाधिकारी अनुज कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह, सीजीएम दिव्या मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन तिग्गा, अपर समाहर्ता मेनका, पीपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित न्यायिक पदाधिकारी व संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *