Bokaro के भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा—बिहार में फिर लौट गया जंगल राज, बालू माफियाओं का आतंक, हत्याओं का चल रहा है सिलसिला।

गीता कुमारी

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बिहार में सबकुछ अच्छा नहीं कह सकते है. दोबारा जंगल राज लौट गया है. हत्याओं का सिलसिला चल रहा है. कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है. आवाज उठानेवालों की आवाज दबा दी जा रही है. हत्या आम बात है. बालू माफियाओं का आतंक बदस्तूर जारी है. बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है. यह बातें सेक्टर चार सिटी सेंटर में बिहार के जमुई भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने शनिवार को ‘न्यूज़ इंप्रेशन’ से विशेष बातचीत करते हुए कही.

रजरप्पा मां छिन्न मस्तिका की पूजा कर लौट रही थी

श्रेयसी सिंह शनिवार को रजरप्पा स्थित मां छिन्न मस्तिका की पूजा अर्चना कर बोकारो से जमुई (बिहार) लौट रही थी. कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार केवल नाम के मुख्यमंत्री है. जब भाजपा के साथ थे. खुलकर कार्य कर रहे थे. अब काम नहीं कर रहे हैं. जनता को केवल भ्रमित कर रहे है. वर्तमान सरकार में बंधन महसूस कर रहे है. बिहार में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आतंक की स्थिति बनी हुई है. जनता परेशान है. फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है. सिटी सेंटर में विधायक का स्वागत बोकारो प्राइवेट हॉस्पिटल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुमार प्रभात रंजन ने किया.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *