Bokaro के केएम मेमोरियल अस्पताल चास में सुसाइड प्रीवेंशन डे मनाया गया. डॉ विकास ने कहा—जीवन की सार्थकता को समझें.

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: केएम मेमोरियल अस्पताल चास में रविवार को सुसाइड प्रीवेंशन डे मनाया गया. प्रबंध निदेशक डॉ विकास कुमार, मनोचिकित्सक डॉ शशी रंजन, डॉ एचके सिंह ने संयुक्त रूप से किया. डॉ कुमार ने कहा : आपका जीवन अनमोल है. जीवन की सार्थकता को समझें. जीवन ईश्वर का देन है. इसे नष्ट करने का अधिकार आपके पास नहीं है. जीवन में हर समस्या का समाधान है. इस बात को गांठ बांध लें. जीवन का अंत परिवार को दुख के सागर में ले जाता है. जब भी मन में आत्महत्या जैसे विचार आए. मित्र दोस्त या सगे संबंधी से अपनी परेशानी को साझा करें. डॉ रंजन ने कहा तनाव के कारण को जानने का प्रयास करें. तनाव को साझा करें. खुशहाल जीवन निश्चित रूप से प्राप्त होगा. 

ये थे मौजूद

मौके पर डॉ वैभव कुमार, डॉ सुजीत सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, जीएम बीएन बनर्जी, महेश सिन्हा, मौमिता सरकार, तापस सरकार, इंद्रजीत, पूजा सिंह, दीपक पांडे, रूपा कुमारी, स्वीटी, सरजू, प्रीति, मित्तल घोषाल आदि लोग मौजूद थे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *