Bokaro जिले के कसमार बाजार टांड़ परिसर में मनाई गई शहीद कैलाश रजवार की 43वीं पुण्यतिथि। पूर्व विधायक ने कहा—-हेमंत सरकार में झारखंड आंदोलनकारी को मिल रहा सम्मान।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

 Bokaro : बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के कसमार बाजार टांड़ परिसर में शहीद कैलाश रजवार की 43वीं पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी। इस मौके पर शहादत दिवस समारोह का भी आयोजन किया। समारोह में मुख्य रूप से राज्य समन्वयक समिति के सदस्य व गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, वरीय युवा नेता विजय रजवार सहित अन्य मौजूद थे। मुख्य अतिथि महतो ने कहा कि कैलाश रजवार तत्कालीन सामंतवादी व महाजनी व्यस्था के खिलाफ उलगुलान करने वाले व्यक्ति थे। वे दलित, गरीब, शोषित व वंचितों की आवाज़ थे। जुल्म के खिलाफ निडर होकर संघर्ष करते थे। उनके शहादत को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार राज्यहित में बेहतर कार्य कर रही है। 

 झारखंड के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार 

झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। कई केंद्रीय योजनाओं की वजट में कटौती की जा रहा है। वहीं, युवा नेता विजय रजवार ने कहा कि झारखंडियों के शहीद व बलिदान के बल पर झारखंड अलग राज्य बना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम ने की। संचालन सचिव सोहेल अंसारी ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने शहीद कैलाश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

समारोह को इन्होंने किया संबोधित

समारोह को बोकारो जिला सचिव जयनारायण महतो, जिप सदस्य अशोक मुर्मू, कसमार प्रमुख नियोती कुमारी, पूर्व प्रमुख विजय किशोर गौतम, मनोहर मुर्मू, सुभाष ठाकुर, सुरेंद्र नाथ महतो ने संबोधित किया।

मौके पर शहीद पुत्र सिकंदर कपरदार, कृष्णा महतो, जगेश्वर महतो, शेरे आलम, नित्यानंद महतो, शास्त्री मुर्मू, रमेश वर्मा, कुलदीप करमाली, मिथलेश जायसवाल, मनोज करमाली, शक्ति धर महतो, संजय महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *