Bokaro के टुपकाडीह के मानगो निवासी 26 वर्षीय सूर्यदेव मल्लाह को सोमवार को हैदराबाद पुलिस की टीम न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिमांड पर ले गई। हैदराबाद के पूर्व एमएलए का दो लाख रुपए गबन करने का है उस पर आरोप।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो के टुपकाडीह के मानगो के रहने वाले 26 वर्षीय सूर्यदेव मल्लाह को सोमवार को हैदराबाद पुलिस की टीम न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रिमांड पर ले गई। सूर्य देव पर हैदराबाद के पूर्व एमएलए का दो लाख रुपए गबन करने का आरोप है। इस मामले को लेकर हैदराबाद में एक मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि 17 जुलाई को उसके खाते से दो लाख रुपए गायब हो गए। इधर हैदराबाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो जिस खाते में पूर्व एमएलए के पैसे आए हैं। वह मानगो निवासी सूर्य देव का निकला। सूर्य देव के खाते की जांच की गई तो पता चला कि 17 जुलाई को दो बार 49-49 हजार रुपए आए थे, लेकिन 20 जुलाई को दो बार में सारे रकम की निकासी हो गई। सूर्यदेव इन तमाम मामलों से अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। पूरे मामले की पड़ताल के लिए पुलिस टीम उसे हैदराबाद ले गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *