Bokaro स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ बोकारो ने मंगलवार को भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस में चलाया छापेमारी अभियान। गिरफ्तार युवक व युवती के पास से जब्त किया गया 22 पॉकेट गांजा।

न्यूज़ इम्प्रैशन, संवाददाता 

Bokaro : बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ बोकारो ने सीआईबी आद्रा, सीपीडीएस, एसआईबी और जीआरपी बोकारो के सहयोग से मंगलवार को भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस में छापेमारी अभियान चलाया। कोच संख्या एस तीन में संदिग्ध स्थिति में बैठे एक युवक व युवती को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान दोनों के पास से 22 पॉकेट गांजा यानि 40 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी की कीमत लगभग छह लाख बताया जाता है। गिरफ्तार 32 वर्षीय प्रेम कुमार चौहान आसनसोल के भगत पारा उषा ग्राम पी/एस-साउथ और 26 वर्षीय ज्योति कुमारी धनबाद के गोधर बस्ती पी/एस केंदुआडीह की रहने वाली है।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी
आरपीएफ पोस्ट रांची हटिया से मिली गुप्त सूचना पर आरपीएफ पोस्ट बोकारो, सीआईबी आद्रा, सीपीडीएस, एसआईबी व जीआरपी बोकारो की संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन नार्कोस चलाया गया। गाड़ी संख्या 02832 भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस में छापेमारी गयी। ट्रेन जब बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दिन के करीब 11.30 बजे पहुंची। कोच संख्या एस 3 में जांच के दौरान दो संदिग्ध एक युवक व एक युवती पकड़े गये। जिनके पास से दो पिट्ठू बैग व एक थैला था। जांच में दोनों के पास से 22 पॉकेट गांजा, जिसका वजन 40 किलो बताया जाता है। जब्त गांजा की कीमत लगभग छह लाख बताई जा रही है। इनसे कागजात की मांग की गयी। लेकिन किसी के पास कोई वैध कागजात नहीं था। गिरफ्तार युवक व युवती के खिलाफ 18/23 अंडर सेक्सन 20(बी), पप (सी) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *