Bokaro के ब्लड डोनर ग्रुप “ब्लड शेयर एन यू” ने अपने छठे स्थापना दिवस पर बोकारो सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। डीपीआरओ ने कहा— रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro : बोकारो के ब्लड डोनर ग्रुप “ब्लड शेयर एन यू” ने अपने छठे स्थापना दिवस पर बोकारो सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला जन संपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती थे। उन्होंने संस्था के सदस्यों को शुभकामनाएं दी और उनके कार्यों को सराहा। उन्होंने खुद रक्तदान करते हुए कहा कि बोकारो में रक्त की काफी कमी है और ये बहुत जरूरी है, युवा वर्ग आगे आएं और रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।

रक्त की जरूरतों को पूरा कर रहा है संस्था

संस्थापक अनुपम कुमार सौरव ने कहा कि संस्था पिछले छः सालों से शहर में रक्त की जरूरतों को पूरा कर रही है। व्यक्तिगत डोनेशन और शिविर के माध्यम से अब तक हज़ारों लोगों का मदद किया जा चुका है। आज का डोनेशन भी इसी कड़ी का हिस्सा है।आज रक्तदान करने वालों में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, अनुपम कुमार सौरव, अशोक पांडे, विनय कुमार, प्रशांत द्विवेदी, सुमित कुमार, शेखर बाबू, आदित्य कुमार, अजय डे, पंकज कुमार आदि रहे।शिविर को सफल बनाने में सदर अस्पताल की इंचार्ज डॉ मैथिली ठाकुर, धनन्जय, मिथलेश कुमार, संजय और संस्था के प्रशांत द्विवेदी का अहम योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *