Bokaro जिले के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड छात्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री (दर्जा प्राप्त) सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो से की भेंट। प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो जिले के पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को झारखंड छात्र मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मंत्री (दर्जा प्राप्त) सह पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो से भेंट की। जिला सचिव सौरव भट्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मांग पत्र सौंपा। सचिव भट्ट ने कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के बाद राज्य के 62 अंगीभूत कॉलेजों में इंटर प्रभागों में छात्र छात्राओं का नामांकन शुरू हो गया है। लेकिन विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद अंतर्गत अंगीभूत कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई नहीं हो रही है। जिसका प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को झेलना पड़ रहा है। मंत्री से छात्रहित में सकारात्मक पहल करने की मांग की गई। मंत्री ने मोर्चा आश्वस्त किया है कि वे इस संबंध में जल्द पहल करेंगें।

विद्युत विभाग के मानव दिवस कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

शनिवार को विद्युत विभाग के मानव दिवस कर्मियों के दल ने आवासीय कार्यालय में मंत्री(दर्जा प्राप्त) महतो से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने अपनी ज्वलंत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया व समाधान की मांग की। ज्ञापन में रॉयल इंटरप्राइजेज व विद्युत विभाग के द्वारा मानव दिवस कर्मियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने की शिकायत की गयी है। मंत्री ने सभी मानव दिवस कर्मियों को भरोसा दिलाया कि वे उनके मामले पर पूरी गंभीरता से सकारात्मक पहल करेंगें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *