Bokaro से शंकर नेत्र सहायकों के प्रशिक्षण में शामिल हुए शामिल, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान रिम्स रांची की ओर से दो सत्र में नेत्र सहायकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पहला सत्र 11 से 15 सितंबर तक चला. दूसरा सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा.

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : क्षेत्रीय नेत्र संस्थान रिम्स रांची की ओर से दो सत्र में नेत्र सहायकों को ट्रेनिंग दिया जा रहा है. पहला सत्र 11 से 15 सितंबर तक चला. वहीं, दूसरा सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा. इसमें नेत्र सहायकों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षक डॉ आरके गुप्ता, डॉ सुनील कुमार, डॉ राहुल प्रसाद, डॉ शहबाज व डॉ पुष्पा कुमारी ने नयी जानकारी से नेत्र सहायकों को परिचित कराया. ट्रेनिंग सत्र में बोकारो से शंकर महतो शामिल हुए. उन्होंने कहा कि नेत्र की सुरक्षा का पहला जिम्मा नेत्र सहायकों के हाथों है. आमलोग आंखों की बीमारियों को लेकर नेत्र सहायक के संपर्क में आते है. ऐसे में नयी जानकारी नेत्र सहायकों के लिए जरूरी है.श्री महतो ने बताया कि प्रशिक्षण में नेत्र से जुडी नयी बीमारी व नये शोध की जानकारी दी गयी.
ट्रेनिंग में ये हुए शामिल
ट्रेनिंग में चतरा से दिनेश कुमार, धनबाद से रिचा सिन्हा, लातेहार से संजू कुमारी, दुमका से रंजू कुमारी व रितेश जायसवाल, गोडडा से फरजाना खातून, गढवा से सुशील कुमार, रांची से सीमा कुमारी व रामाज्ञा कुमार, खूंटी से विष्णु प्रमाणिक, गिरिडीह से प्रवीण कुमार, सरायकेला से अशोक महतो, लातेहार से सुनील कुमार, लोहरदगा से रितु कुमारी, गुमला से मंगल उरांव व रामगढ से शिल्पा शरण शामिल हुए. प्रशिक्षण के बाद सभी को अतिथि चिकित्सकों ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *