Bokaro के विस्थापित व मजदूर समस्याओं को लेकर सेक्टर 4 गांधी चौक में किसान मजदूर संघ व बोकारो मजदूर समाज ने संयुक्त रूप से किया गया जनसभा का आयोजन।  

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

 Bokaro : बोकारो के विस्थापित व मजदूर समस्याओं को लेकर मंगलवार को सेक्टर 4 गांधी चौक में किसान मजदूर संघ व बोकारो मजदूर समाज ने संयुक्त रूप से जनसभा का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. अकलू राम महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष सह बोकारो मजदूर समाज के महामंत्री राजेश महतो ने कहा कि बोकारो प्रबंधन हमेशा से विस्थापितों के साथ धोखा करते आया है। लेकिन जब तक बोकारो में पूर्व मंत्री स्व.अकलू राम महतो का शासन रहा, तब तक विस्थापितों के साथ न्याय होता रहा। जैसे ही बोकारो में स्व. महतो जी का शासन समाप्त हुआ। वैसे वैसे विस्थापितों का आरक्षण भी समाप्त होता चला गया। 

विधायक के काल में विस्थापितों का अस्तित्व समाप्त

 बोकारो विधायक बिरंची नारायण का शासन काल में विस्थापितों का अस्तित्व ही समाप्त होने वाला है। विस्थापितों का अस्तित्व समाप्त होने से बचाने के लिए बोकारो के माटी के बेटा का विधायक बनाना होगा। तभी जाकर विस्थापित बच सकता है। उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से विस्थापित नौजवानों को नियोजन देने की मांग की। डीपीएलआर ने सभी विस्थापित परिवारों को पुनर्वास के लिए जमीन तक नहीं आवंटन किया है। इसलिए हर एक विस्थापित परिवार को डीपीएलआर सेक्टर के खाली जमीन पर दस डिसमिल जमीन आवंटन करने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष के मेहता व संचालन जाफर इमाम ने किया। 

जनसभा में इन्होंने लिया हिस्सा

मौके पर फणी भूषण गोप, केएन सिंह, वीरेंद्र नाथ गोप, एसएन सिंह, वीरेंद्र प्रमाणिक, किशोरी कुम्हार, राजन मंडल, शंकर लाल, नित्यानंद महतो, नकुल गोराई, बलराम रजवार, बिलेश्वर सोरेन, गोपीनाथ सिंह, गऊर दास, विनोद महतो, करण बाउरी, फुलेश्वर ठाकुर आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *