Bokaro : झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष मोर्चा की बैठक उकरीद पंचायत में हुई। बैठक में प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार करने का लिया गया निर्णय।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष मोर्चा की बैठक मंगलवार को उकरीद पंचायत में हुई। जिसकी अध्यक्षता सरोज कुमारी ने की। इस दौरान प्रखंड स्तरीय कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद पंचायत स्तरीय कमेटी बनाने पर चर्चा की गई। संबोधित करते हुए सरोज कुमारी ने कहा कि झारखंडियों को एकजुट करने के लिए चास प्रखंड के हर गांव-मुहल्ला में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति की उद्देश्य को ग्रामीणों के साथ साझा किया जाएगा। ताकि आने वाले दिनों में गांव के विकास में झारखंडियों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जब तक झारखंड के माटी का बेटा विधायक नहीं बनेंगे। तब तक झारखंड का विकास संभव नहीं होगा, इसलिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड के माटी के बेटे को विधायक बनाएं। तभी झारखंड का विकास संभव है।

बैठक में ये थे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव फरजान खान, दिनेश साहू, अर्जुन रजवार, अमित कुमार महतो, अजहरूद्दीन अंसारी, रब्बानी अंसारी, प्रवीर कुमार चक्रवर्ती, राकेश कुमार महतो, अजय महतो, आनंद महतो, महादेव गोराई, सनी बाउरी, संतोष बाउरी आदि उपस्थित थे।

By admin

0 thoughts on “Bokaro : सरोज कुमारी ने कहा–जब तक झारखंड के माटी का बेटा नहीं बनेगा विधायक, तब तक विकास नहीं है संभव”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *