झारखंड के गिरिडीह जिले अंतर्गत सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बनियाडीह-कबरीबाद मुख्य मार्ग में चिलगा के पास बुधवार सुबह को भूं-धंसान होने से लगभग 15 फीट सड़क नीचे धंस गई। लगभग 100 फीट से अधिक वर्गाकार सड़क चपेट में आ गई है। जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया। बताया जाता है कि लगभग 20 दिन पूर्व इसी जगह पर भूं-धंसान की घटना हुई थी। सीसीएल प्रबंधन धंसी जमीन को भरने में जुट गई है। सूत्र के मुताबिक अवैध खनन के कारण इस क्षेत्र में लगातार भूं-धंसान की घटना हो रही है। वहीं, सीसीएल प्रबंधन दकी ओर से लगातार डोजरिंग अभियान चलाकर अवैध खनन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। सीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर तन्मय पात्रा ने बताया कि अवैध खनन के कारण भूं-धंसान की घटना हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *