Sankalp Yatra : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संकल्प यात्रा के छठे चरण में शनिवार को गोमिया के बैंक मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। बाबूलाल ने कहा झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी हुई है।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro (Gomia) : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा की ओर से संकल्प यात्रा किया जा रहा है। जिसका कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संभाली है। संकल्प यात्रा के छठे चरण में शनिवार को गोमिया के बैंक मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी हुई है। इस सरकार में कानून नाम की चीज नहीं है। रोजाना कानून तोड़ने का काम किया जाता है। राज्य में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। जनता के अनाज को बाजारों में खुलेआम बेचा जाता है। सरकार के अधिकारी सबकुछ जानते हुए मूकदर्शक बने रहते हैं।

बालू, लोहा व कोयले की खुली छूट
बाबू लाल ने कहा कि हेमंत सरकार में बालू, लोहा, कोयला व पत्थर लूट की खुली छूट मची हुई है। इन सभी चीजों पर यदि लगाम लगाना है तो आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में काबिज करना होगा। भाजपा के सत्ता में आते ही सभी स्कूलों में शिक्षक, अस्पतालों में डॉक्टर व जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मातृ शक्ति को पहचानने का काम किया। यही वहज है कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए कानून बनाने का काम किया है। महिला आरक्षण का सीधा लाभ महिलाओं को मिलने वाला है।

सरकार को चैन से बचने नहीं देंगे
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने कहा कि बाबूलाल ने यह संकल्प लिया है कि सूबे की हेमंत सरकार को हम चैन से बैठने नहीं देंगे। इसको जड़ से उखाड़ कर बंगाल की खाड़ी में फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ये सुन ले सिंहासन खाली करो, क्योंकि बाबूलाल मरांडी आ रहे हैं। जिस तरह सूर्य का पूर्व से उग कर पश्चिम में डूबना सत्य है, उसी तरह बाबूलाल मरांडी का 2024 में आना भी तय है। कोई ताकत इन्हें सत्ता में आने से नहीं रोक सकती है। 2024 में भाजपा के सत्ता में आते ही बेरमो को जिला और चतरोचट्टी,महुआटांड़ और खैराचातर को प्रखंड बनाने का काम किया जायेगा।

इन्होंने सभा को किया संबोधित
सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत यादव ने की। कार्यक्रम को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडे, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, ओबीसी मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य देवनारायण प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, डॉ सुरेंद्र राज सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, अनिल स्वर्णकार, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद महतो, संजय प्रसाद, शिवशंकर दुबे, महेश वास्के, नारायण महतो, चंदनाडे, दीपक ठाकुर, यदुनंदन जायसवाल, रवि शंकर जायसवाल, जगन्नाथ ,संदीप प्रसाद, विजयानंद प्रसाद, हरि प्रजापति, विनोद पासवान, रामजी प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे।

अमृत वाटिका का किया उदघाटन
संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बोकारो थर्मल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा कार्यालय में अमृत वाटिका का उद्घाटन किया और पौधरोपण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *