World Teacher’s Day 2023: डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस का किया गया आयोजन। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने कहा–शिक्षकों के लिए यह सम्मान का है दिन।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में गुरूवार यानि 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस (World Teacher’s Day 2023) का आयोजन किया गया। प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्राचार्य दास ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा भारतीय संस्कृति का एक अहम संबंध है। शिक्षक का स्थान ईश्वर से भी उपर माना गया है। यह दिन दुनियाभर के शिक्षकों के लिए सम्मान का दिन है। हमें अपनी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है। शिक्षक सदैव ही शिष्य को आगे बढ़ाने में तत्पर रहें।