Bokaro : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज शिक्षक संघ की बैठक हुई. प्राचार्य सह पूर्व अध्यक्ष डॉ डीपी कुंवर की मौजूदगी में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन कर पदाधिकारियों का किया गया चयन।

न्यूज़  इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को प्राचार्य कक्ष में हुई. जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य सह पूर्व अध्यक्ष डॉ डीपी कुंवर ने की. बैठक में सर्वसम्मति से संघ का पुनर्गठन कर पदाधिकारियों का चयन किया गया.
संघ के अध्यक्ष डॉ माधुरी कुमारी, उपाध्यक्ष डॉ धमेंद्र कुमार सिंह, सचिव डॉ एकता गांधी, सह सचिव डॉ गीता कुमारी, कोषाध्यक्ष डॉ मेनेसा सुरीन को मनोनीत किया गया. कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ उमा मागेश्वरी, डॉ देव्यानी सिंह, डॉ पल्लवी प्रवीण, डॉ हसीन अख्तर, डॉ सिसिलिया खुशबू बारला को शामिल किया गया.

संघ को और बनाया जाएगा बेहतर
नव मनोनित अध्यक्ष डॉ कुमारी ने कहा कि संघ ने विश्वास कर जो जिम्मेवारी सौंपी है. उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगी. संघ को और बेहतर बनाया जायेगा. व्याख्याताओं के हित, हक व अधिकार का सदैव ख्याल रखा जायेगा. व्याख्याताओं के मान-सम्मान से कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इस अवसर पर एसबी महतो, डॉ नीतू साहू, डॉ अंजू कुमारी, प्रो मनोज कुमार, प्रो अर्चना कुमारी, प्रो रंजना, प्रो अंजली, प्रो नीलिमा मेहता सहित अन्य मौजूद थे.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *