International Girl Child Day 2023 : रोटरी क्लब ऑफ़ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने मध्य वियालय, हरीला में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत (जेंडर इनिक्वालिटी) लिंग के आधार पर भेदभाव पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन। अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा लड़कियों को शिक्षा से लेकर रोजगार तक, लड़कों के समान अधिकार व वेतन मिलना चाहिए।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: रोटरी क्लब ऑफ़ बोकारो मिडटाउन कपल्स की ओर से मध्य वियालय, हरीला, बोकारो में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girl Child Day) पर लिंग के आधार पर भेदभाव पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रोटरी अध्यक्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा की लड़कियों को शिक्षा से लेकर रोजगार तक, लड़कों के समान अधिकार व वेतन मिलना चाहिए। लिंग के आधार पर उनके साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। लड़कियां व महिलाएं भी आदर और सम्मान की उतनी ही हकदार है, जितना हमारे समाज में लड़कों को मिलता है। स्कूल की सभी बालिकाओं से उनके विचार लिए गएं और उनको लिंगभेद से लड़ने को प्रेरित किया गया। स्कूल के सेक्रेटरी संदीप तिवारी रोटरी क्लब हमेशा से स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम करता रहा है।
हर लड़की को सीखना चाहिए हुनर
साजन कपूर ने लड़कियों के लिए कौशल विकास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हर लड़की को कुछ ना कुछ हुनर जरूर सीखना चाहिए। आजकल लड़कियां किसी भी प्रोफेशन में जा सकती हैं, चाहे वह कंप्यूटर ऑपरेटर हो या इंजीनियरिंग, नर्स हो या डॉक्टर, डाटा एंट्री हो या चार्टर्ड अकाउंटेंट, सेल्स गर्ल हो या शिक्षक। हर लड़की को कुछ ना कुछ बनना या सीखना जरूर चाहिए। इससे परिवार में उनकी इज्जत भी बढ़ेगी व सम्मान भी। जरूरत के समय पर लड़कियां अपने परिवार को चलाने में सक्षम हो पाएंगी।
लड़कियों को मिलना चाहिए उनका हक
क्लब प्रवक्ता अनूप अग्रवाल ने कहा की अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर हम चाहते हैं कि सभी लड़कियों को उनका हक मिलना चाहिए, समाज में उनको समान भागीदारी मिलनी चाहिए, समान काम पर समान वेतन मिलना चाहिए, तभी हमारा देश विकसित हो पाएगा। सेक्रेटरी मिनी कूपर ने मासिक धर्म स्वच्छता पर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब इस तरह की जागरूकता कार्यक्रम करता रहेगा, जिससे की लड़कियों व महिलाओं को सशक्त बनाया जाए। इस कार्यक्रम के आयोजन में क्लब के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।
