Ranchi: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र चिरौंदी स्थित एक घर में युवक व युवती का शव किया गया बरामद। युवती की पहचान गुमला निवासी अन्नू टोप्पो के रूप में हुई है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में डबल सुसाइड का मामला सामने आया. बरियातू के चिरौंदी स्थित एक घर में एक युवक व युवती का शव बरामद किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी गई। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम भी बुलाई गयी है। जिस कमरे से युवक व युवती का शव बरामद किया गया। वह अंदर से बंद था। मृतकों में युवती की पहचान गुमला की निवासी अन्नू टोप्पो के रूप में हुई है। कयास लगाया जा रहा है कि युवक व युवती प्रेमी-प्रेमिका थे। बुधवार रात किसी मामले को लेकर दोनों के बीच हुआ। गुस्से में आकर युवक ने युवती को मार दिया और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मकान मालिक ने दी
युवती रंजन सोरेन नाम के व्यक्ति के घर में किराये पर पिछले चार महीने से रह रही थी। वह किसी प्राइवेट कंपनी में काम किया करती थी। गुरुवार सुबह जब दस बजे के बाद भी युवती अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मकान मालिक उसे देखने गए। पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर युवक व युवती अंदर पाया गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलने पर बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *