KB College: बोकारो जिले के बेरमो में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को केबी कॉजेज के प्राचार्य व कॉलेज परिवार ने पांच टीबी मरीजों के बीच किया पोषाहार का वितरण। कॉलेज छह महीनों से कर रहा है यह नेक काम।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो में नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को केबी कॉजेज के प्राचार्य डॉ केपी सिन्हा व कॉलेज परिवार की ओर से टीबी मरीज को पोषाहार दिया गया।
मालूम हो कि बीते छह महीने से पांच टीबी मरीजों को गोद लेकर कॉलेज उन्हें पोषाहार वितरित कर रहा है। पोषाहार के रूप में इन्हें पौष्टिक आहार दिया जाता है जो शरीर के लिए पूरा आहार हो। उन्होंने कहा कि गरीब मरीजों का इलाज उचित पोषण के अभाव में बहुत कारगर नहीं हो पाता है।
पोषाहार किट दिया गया
प्राचार्य ने बताया कि हर मरीज को पोषाहार किट दिया गया। जिसमें तीन किलो दाल, डेढ़ किलो चना, एक किलो बादाम, एक किलो गुड़, एक किलो सरसों तेल शामिल है। कॉलेज परिवार विगत छह महीनों से इन टीबी मरीजों के लिए पोषाहार वितरित करते आ रहा है। इतना ही कॉलेज टीबी बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए समय-समय पर सेमिनार का आयोजन करवाया जाता है। ताकि टीबी रोकथाम की दिशा में पहल किया जा सके। क्योंकि टीबी के कारण हमारे देश में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। पोषाहार वितरण के मौके पर कॉलेज परिवार के सदस्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *