Bokaro: बोकारो में अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह की घटनाएं, कहीं जमीन विवाद में पड़ोसी व अपने परिजन पर जलाने का आरोप तो कहीं धारदार हथियार से हमला बोल कर दी हत्या, सड़क हादसे के बाद किया गया सड़क जाम.

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो में बुधवार को अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग तरह की घटनाएं घटी। जमीन विवाद में पड़ोसी व अपने परिजन पर जलाने का आरोप लगाया गया तो कहीं धारदार हथियार से हमला बोल हत्या कर दी गयी। वहीं एक सड़क हादसे के बाद सड़क जाम का मामला है।
जमीन विवाद में युवती ने लगाया पड़ोसी व परिजनों पर जलाने का आरोप

मराफरी थाना क्षेत्र के सिमंडी डुमरो बस्ती में बुधवार को एक 35 वर्षीय युवती अनीसा के शरीर में आग लग गयी. घटना के बाद हो-हल्ला होते ही आसपास के लोग जुट गये. स्थानीय लोगों ने युवती को इलाज के लिए कैंप दो स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकीय जांच-पडताल के बाद चिकित्सक डॉ एके झा ने बताया कि युवती 80 प्रतिशत से अधिक जल चुकी है. उसकी स्थिति नाजुक है. सदर अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने बोकारो जेनरल अस्पताल रेपर कर दिया. युवती बोकारो जेनरल अस्पताल में इलाजरत है. सूचना पाकर माराफारी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके बाद इलाजरत युवती की स्थिति जानने सदर अस्पताल व बोकारो जेनरल अस्पताल गयी. पुलिस के अनुसार पडोसी करमा मांझी व युवती के बीच जमीन विवाद का मामला चल रहा था. करमा मांझी जमीन खाली करने की बात कह रहा था. युवती ने बताया कि आज उसके पिता, माता व अन्य परिजन सहित जमीन विवाद के आरोपी करमा मांझी ने मिल कर जला डाला. पुलिस युवती के आरोप की जांच में जुट गयी है. चर्चा है कि जमीन विवाद का मामला कई माह से चल रहा था.

22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या
चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुम्हरी निवासी 22 वर्षीय गाउल दास की बुधवार को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को कुम्हारी तालाब के पास फेंक दिया गया. ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. मृतक के पिता रमेश दास ने पुत्र की हत्या का आरोप अपने भाई गौतम दास पर लगाया है. इस संबंध में चास मुफस्सिल थाना में एक आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र की हत्या मेरे भाई गौतम दास ने की है. प्राथमिक दर्ज कर पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

फेसबुक को हैक कर अश्लील पोस्ट करने की प्राथमिकी दर्ज
डीपीएस चास के फेसबुक को हैक कर अश्लील पोस्ट कर स्कूल को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी चास मुफस्सिल थाना में दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी प्राचार्य दीपिका भुस्कुटे की ओर से दर्ज कराई गई है. कहा है कि स्कूल का फेसबुक पेज कर्मचारी संचालित करते हैं. 11 अक्टूबर को स्कूल प्रबंधन को सूचना मिली कि स्कूल के फेसबुक पेज को अज्ञात और सामाजिक तत्वों के द्वारा हैक कर लिया गया है. साथ ही उस पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है. तुरंत जांच की गई तो पता चला कि पेज को हैक कर लिया गया है. आपत्तिजनक वीडियो आदि हटाने के बाद उसके लिखित जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस साइबर सेल के जरिए हैकर की तलाश में जुटी है.

मजदूर को कुचलकर भाग गया ट्रक, मौत के बाद 1 घंटे सड़क जाम
पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सरदाहा निवासी धनु महतो बुधवार को चास से मजदूरी कर ऑटो से अपने घर लौट रहा था। वह नगेन मोड़ के पास ऑटो से उतरकर कुछ दूर बढ़ा ही था कि एक ट्रक ने उसे कुचल दिया और भाग गया। उक्त घटना शाम के करीब 7 बजे की है। जानकारी के अनुसार मृतक हर दिन मजदूरी करने चास व बोकारो स्टील सिटी जाता था। वह 5 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद ऑटो से लौटा था। दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सबको सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचे लोगों को समझाया। काफी समझाने व सरकारी नियमानुसार उचित मुआवजा देने का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया और आवाजाही फिर से शुरू हुई। फिलहाल पुलिस ने सब अपने कब्जे में लेकर एक निजी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *