Dandiya-Garba: रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने शुक्रवार को होटल हंस रिजेंसी में गरबा और डांडिया महोत्सव का किया आयोजन। इसके माध्यम से दिया अनेकता में एकता का परिचय।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: नवरात्र की शुरूआत के साथ ही बोकारो जिले में चारों गरबा व डांडिया की धूम है। रोटरी क्लब आफ बोकारो मिडटाउन कपल्स ने शुक्रवार को होटल हंस रिजेंसी में गरबा और डांडिया (Dandiya-Garba) महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें रोटरी क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व देवी माता की आराधना से की गई। फूलों की रंगोली, दियों की लड़ियां और रंग बिरंगी सजावट से डांडिया स्थल को खूब सुंदर तरीके से सजाया गया। महिलाएं व पुरुष पारंपरिक परिधान में थे और जम कर डांडिया का आनंद उठाए। सदस्यों ने राजस्थानी, गुजराती और पंजाबी डांडिया गीतों पर खूब डांस किया व झूमे। इसके माध्यम से अनेकता में एकता का परिचय दिया गया।
गरबा मां दुर्गा की आराधना का स्वरूप
रोटरी के अध्य्क्ष अमीषा अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र की शुरूआत से ही पवित्रता और भक्तिमय माहौल का अहसास होने लगता है। मां दुर्गा को नृत्य काफी पसंद है, इसीलिए गरबा और डांडिया नृत्य के जरिये, नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। गरबा मां दुर्गा की आराधना का स्वरूप है।
भारतीय संस्कृति का है प्रतीक
सेक्रेटरी मिनी कपूर के कहा कि गरबा भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, इसलिए कार्यक्रम में रंगोली और माता की स्तुति पर विशेष जोर दिया गया। प्रवक्ता अनूप अग्रवाल ने बताया कि आधुनिक परिवेश ने गरबा को ग्लेमर से भर दिया है, पर फिर भी गरबा और डांडिया ईश्वर की आराधना का ही स्वरूप है। नवरात्र में माहौल दुर्गामय हो जाता है, चारों ओर खुशियां ही खुशियां रहती है और जीवन में आशा जागृत होती है।
आयोजन में रहना सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष जैन व मोहित अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर शिव अग्रवाल, साजन कपूर, राजश्री, मनीष केजरीवाल, अनुपम गर्ग, मुस्कान लोढा, अमित जोहर, अनूप, अदिति, उमेश जैन, स्वाति, प्रियंका, राहुल, साक्षी अग्रवाल, रंजन गुप्ता, अमित रस्तोगी, मोनिका, अनुज, अलका, सजीव त्रेहन, उमा, अजीत तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *