Bokaro: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार बोकारो मार्ग पर थाना क्षेत्र के सदमा कला पंचायत के पोरादाग स्थित महावीर मंदिर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर पूनम देवी (27 वर्ष) की मौत घटना स्थल पर हो गई। मृतका के पति व बच्चे ऑटो से जा रहे थे रांची।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार बोकारो मार्ग पर थाना क्षेत्र के सदमा कला पंचायत के पोरादाग स्थित महावीर मंदिर के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर पूनम देवी (27 वर्ष) की मौत घटना स्थल पर हो गई।
यह घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गये। चंद मिनटों बाद सदमा के मुखिया प्रतिनिधि लालदेव महतो ग्रामीणों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सड़क पर पड़ी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बाइक से जा रही थी रांची
बताया जाता है कि बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव निवासी रविंद्र कुमार सोनी की पत्नी पूनम देवी ग्लैमर नामक बाइक चलाकर अकेले रांची जा रही थी। पोरदाग के समीप महिला अनियंत्रित होकर एक स्कूटी सवार से टकराकर सड़क पर गिर गई। इसी बीच बोकारो की ओर से रामगढ़ की ओर जा रहा अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरी महिला को रौंदते हुए भाग गया। वाहन के रौंदने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं मृतका के पति और दो बच्चे एक ऑटो से रांची जा रहे थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *