जिले के कसमार प्रखंड में मुहर्रम के अवसर पर कसमार मुख्यालय के समीप मोचरो में गुरुवार को लाठी खेल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो शामिल हुए।

पूर्व विधायक ने कहा कि मुहर्रम का महीना त्याग और बलिदान का महीना है। यह त्योहार सच और झूठ का संदेश देता है। इस्लाम धर्म के नए साल की शुरूआत मुहर्रम के माह से होती है। आयोजक मंडलों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया। मौके पर स्थानीय मुखिया हारू रजवार, कसमार मुखिया रईश कौशर, शेरे आलम, शेखावत अंसारी, सिकंदर कपरदार, इरफान अंसारी, सोहेल अंसारी, मिथलेश महाराज, शाहिद राजा, मोबिन अंसारी, रिजवान अंसारी, तबारक अंसारी, हबीब नाज, नंदन कपारदार, मुन्ना समेत सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *