Bokaro: बिरसा मुंडा समिति 15 नवंबर को नया मोड़ बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर मनाएगा बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती, तैयारी को लेकर समिति की बैठक।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: आगामी 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती बोकारो के नया मोड़ बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर बिरसा मुंडा समिति ने गुरूवार को नया मोड़ बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर बैठक की। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगो पुर्ती ने की।
इस मौके पर अध्यक्ष पुर्ती ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जो सीख अपने सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को बचाने की दी थी। उस विरासत को हमें मिलकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। बहुत खुशी की बात है कि झारखंड राज्य का गठन भी उनकी जयंती के अवसर पर हुआ था। हर लोगों को मिलजुल कर ही झारखंड को आगे बढ़ाया जा सकता है।

चित्रांकन व सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता
श्री पुर्ती ने आगे कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम की सफलता को लेकर पूरी टीम लगी हुई है। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होकर शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद समापन होगा। 15 नवंबर से पूर्व चिन्हित जगहों पर बच्चों के बीच बिरसा मुंडा की जीवनी पर चित्रांकन और सांस्कृतिक ज्ञान प्रतियोगिता भी रखा गया है। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष संजय गागराई, संजू समानता, चंदू सिंह मुंडा, दिनेश बेसरा, राजेश रवानी, झरी लाल पात्रा, दुजेश प्रसाद, राहुल शर्मा, सरजू कुमार, सुनील पिंगुवा, आकाश सामद सहित कई सदस्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *