जिले के पेटरवार प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय, पेटरवार के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रकाश महतो व संचालन समिति के सचिव सह प्रधानाध्यापक कपिलदेव ठाकुर ने किया।

बैठक में शत प्रतिशत नामांकन और उपस्थिति, छात्रों में लर्निंग गैप को पाटने, शिक्षक सहयोग का समर्थन, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम की जानकारी, शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी का समर्थन सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। मौके पर सदमा कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी, समिति के उपाध्यक्ष काजल प्रकाश, सदस्य जीतन मांझी, अहसनुल अंसारी, नुरेशा खातून, मंजू देवी, लोकेश महतो, संजीव कुमार, राजदेव साहू, लाला महतो, दिनेश चंद्र प्रणीति मिश्रा, टीकाराम महतो, राजेश विश्वकर्मा, इरवी रानी सहित अविभावक मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *