DAV Sector 6 : बोकारो शहर के सेक्टर 6 डीएवी की मेजबानी में 3 व 4 दिसंबर को क्लस्टर लेबल फुटबॉल व हैंडबॉल टूर्नामेंट होगा शुरू, बॉयज व गर्ल्स के 21 टीम खेल में लेंगे हिस्सा।

न्यूज इंप्रेशन संवाददाता

Bokaro : बोकारो शहर के सेक्टर 6 डीएवी की मेजबानी में रविवार से दो दिवसीय (3 व 4 दिसंबर ) क्लस्टर लेबल फुटबॉल व हैंडबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा। टूर्नामेंट में जोन जी के डीएवी के कुल आठ स्कूल के खिलाड़ी विदर्थी आपस में भिड़ेंगे। इसमें बॉयज के 15 टीम व गर्ल्स के 6 टीम शामिल होंगे। यह जानकारी मेजबान स्कूल डीएवी 6 के प्राचार्य बीएमएल दास ने शनिवार को स्कूल में प्रेस वार्ता में दी।

306 खिलाड़ी पहुंच गए मेजबान स्कूल

श्री दास ने बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। टीम मैनेजर कोच सहित 306 खिलाड़ी मेजबान स्कूल पहुंच गए हैं। टूर्नामेंट में प्रदर्शन के लिए डीएवी सेक्टर 6, सेक्टर 4, ढोंरी, कथारा, स्वांग, भंडारीदह, बरियातू, पुनदाग के विद्यार्थी तैयार है। मौके पर स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रशांत कुमार, परीक्षा नियंत्रक गौतम कुमार सिंह, मीडिया को-ऑर्डिनेटर बाल शेखर झा, नीलम झा, श्याम भूषण श्रीवास्तव मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *