Bokaro District Bar Association: बोकारो जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव मृत्यंजय कुमार श्रीवास्तव ने संघ के वरिष्ठ और संस्थापक सदस्य के आग्रह पर अपने पद से 8 दिसंबर को पुनः दिया इस्तीफा। संयुक्त सचिव प्रशासन महेश चौधरी को सौंपा गया संघ के प्रभारी महासचिव का पदभार।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:  बोकारो जिला अधिवक्ता संघ (Bokaro District Bar Association) के महासचिव मृत्यंजय कुमार श्रीवास्तव ने संघ के वरिष्ठ और संस्थापक सदस्य मान हरि प्रकाश सिंह के आग्रह पर संघ हित में अपने पद से 8 दिसंबर को पुनः इस्तीफा दे दिया। संघ के प्रभारी महासचिव का पदभार संयुक्त सचिव प्रशासन महेश चौधरी को सौंपा गया। प्रभारी अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी ने स्वीकृति के लिए झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची को पत्र भेजा है।

संपूर्ण विवाद का किया पटाक्षेप किया
इससे पूर्व संघ के कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर ने महासचिव मृत्यंजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया, कार्यकारिणी सदस्य रुपेश कुमार के खिलाफ आवेश और गलतफहमी में दर्ज करायी गई शिकायत को बिना शर्त वापस ले कर संपूर्ण विवाद का पटाक्षेप किया। संस्थापक सदस्य सिंह ने उदघोषणा कर संघ के सभी सदस्यगण को विवाद खत्म कर आपसी तालमेल मेल-मिलाप से संघ को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने के लिए अपील की।

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये थे शामिल
गवर्निंग काउंसिल की बैठक में प्रभारी अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी, निवर्तमान महासचिव मृत्यंजय कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर, संयुक्त सचिव प्रशासन एवं नव नियुक्त प्रभारी महासचिव महेश चौधरी, सहायक कोषाध्यक्ष विकास तापड़िया, संयुक्त सचिव पुस्तकालय प्रेम कुमार,कार्यकारिणी सदस्य रुपेश कुमार, कामदेव पाठक, संजय कुमार, मृत्यंजय मलिक, अतुल कुमार के अलावा पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपस्थित थे।

इस्तीफे के साथ विवाद समाप्त
बीते कई दिनों से चल रहे बोकारो बार एसोसिएशन का विवाद महासचिव मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव के इस्तीफे के साथ ही समाप्त हो गया। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सोमनाथ शेखर ने बीते गुरूवार यानि 7 दिसंबर को बोकारो स्टील सिटी थाना को प्राथमिकी के लिए दिया गया आवेदन को शेखर ने वापस ले लिया। बताया कि कुछ गलतफहमियों की वजह से स्थिति विषम बन गयी थी। महासचिव ने संयुक्त सचिव प्रशासन महेश चौधरी को प्रभारी महासचिव का प्रभार सौंप दिया।

पदाधिकारियों ने इस पहल का किया स्वागत

महासचिव के इस कदम का एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्य अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। श्री चौधरी ने 8 दिसंबर को कार्यकारी महासचिव का पद ग्रहण कर लिया। इस संबंध में कार्यकारी अध्यक्ष बासुदेव गोस्वामी ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिवक्ता रणजीत गिरि सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारियों की समझ व दूरदर्शिता के चलते मामला खत्म हो गया जो एसोसिएशन के हित में है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *