DAV Sector 6 : डीएवी नेशनल स्पोर्टस के जोनल स्तर पर चयनित खिलाडियों का छह टीम सेक्टर 6 डीएवी से रवाना हुआ। प्रतिद्वंदी टीम से भीडेंगे डीएवी सेक्टर 6 के चार टीम के खिलाडी।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: डीएवी नेशनल स्पोर्टस के जोनल स्तर पर चयनित खिलाडियों का छह टीम शनिवार को सेक्टर 6 डीएवी (DAV Sector 6) से रवाना हुआ। टीम को प्राचार्य बीएमएल दास, प्रभारी नागेंद्र प्रसाद व स्पोर्टस इंचार्ज प्रशांत कुमार ने रवाना किया।
प्राचार्य ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित टीम के खिलाडियों को जोनल स्तर के प्रतियोगिता के लिए रवाना किया गया है। सभी खिलाडी रविवार को प्रतियोगिता में हस्सा लेंगे। जोनल में चयन होने के बाद ये खिलाड़ी नेशनल में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
चयनित खिलाड़ियों के नाम
गिरिडीह (हैंडबॉल) टीम के साथ भोलांचल स्वाइन व सोनिया कश्यप, हजारीबाग (ताइक्वांडो) टीम के साथ अखिलेश कुमार व आभा सिंह, रामगढ (कराटे) टीम के साथ रूपा कुमारी व विकास मिश्रा, गिद्धी (जूडो) टीम के साथ बीएस झा व नीलम झा, जमशेदपुर (आर्चरी) टीम के साथ रूबी कुमारी व सचिंद्र को रवाना किया गया। इस मौके पर कैलाश, हराधन झा, अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित अभिभावक मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *