Bokaro: बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बांसगोड़ा में जमीन विवाद मामले में हुई मारपीट में सात घायल, चार अस्पताल में भर्ती

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बांसगोड़ा में मंगलवार को जमीन विवाद मामले में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गया। तीन घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर के लिए भेज दिया गया। वहीं, चार लोगों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। रौनक परवीन के अनुसार बांसगोड़ा पश्चिम में घर बनाने का काम चल रहा था। इस बीच 20-25 की संख्या में लोग अचानक आकर हमला कर दिए। घर को तोड़ दिया। साथ ही लाठी-डंडे से पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें सात लोग घायल हो गए। तीन लोगों को हल्की चोट लगी है। जबकि चार लोग अस्पताल में इलाजरत है।
सदर अस्पताल में इलाज की बात कही गयी
थाना जाने पर पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में इलाज करने की बात कही। घायलों में फहीम अंसारी, फारूक, एजाज, एनुअल, अलाउद्दीन व रौनक परवीन आदि शामिल है। इधर पुलिस मारपीट के मामले की जांच में जुट गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *