Anand Marge: आनंदनगर में आनंद मार्ग सेवादल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। आचार्य अभीरामानंद ने कहा–सामाजिक, राजनीतिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में फैले चरम अवक्षय का निदान है आनन्द मार्ग।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: आनंद मार्ग प्रचारक सेवा संघ के विश्वस्तरीय धर्म महासम्मेलन की पूर्व संध्या पर आनंद मार्ग के स्वयंसेवकों का हौसला को बढ़ाने के लिए शुक्रवार यानि 29 दिसंबर को निकटवर्ती आनंदनगर में आनंद मार्ग सेवादल का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मानव मित्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में नवयुवक शामिल हुए।

सभी क्षेत्रों में चरम अवक्षय व भ्रष्टाचार
आनंद मार्ग प्रचारक संघ के महासचिव आचार्य अभीरामानंद अवधूत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज संपूर्ण मानव जाति जीवन के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में चरम अवक्षय और भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है। इस स्थिति से त्राण केवल आनंद मार्ग सेवादल ही अपने साधना, सेवा तथा त्याग पर आधारित अनुशासित जीवन शैली द्वारा दे सकता है।

विकट परिस्थिति का सामना आसानी से
आनंद मार्ग सेवा दल के स्वयंसेवकों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में बचाव तथा राहत कार्य आत्मरक्षा के तरीके स्वप्रबंधन व्यक्तित्व निर्माण समग्र स्वास्थसुख प्राप्ति के लिए समन्वित चिकित्सा तथा जनसेवा कल्याणकारी कार्यों का शिक्षा हमेशा दी जाती है ताकि वे किसी भी विकट परिस्थिति का सामना आसानी से करके समाज को राहत पहुंचा सके। इस कार्यक्रम में आनंद मार्ग प्रचारक संघ के आचार्य शंकारानंद अवधूत, जन सम्पर्क सचिव दिल्ली सेक्टर के आचार्य सत्यदेवानंद अवधूत, आनंद मार्ग सेवादल के आचार्य युक्तात्मानंद अवधूत सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *