Bokaro: ‌बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत के ग्रामीणों ने  आबुआ आवास योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए की जांच की मांग। इस मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया आवेदन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : ‌बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत के ग्रामीणों ने आबुआ आवास योजना में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन दिया है। आबुआ आवास योजना के लाभुक चयन के लिए बुधवार को सिंहपुर पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों की शिकायत है कि अपने संबंधित प्रतिनिधि द्वारा अपने सगे संबंधियों को अंतिम लिस्ट में शामिल किया गया है।

कई योग्य लाभुकों का हटा दिया गया नाम
कई योग्य लाभुकों के नाम हटा दिए गये हैं। प्रामाणित करने वाले कर्मियों द्वारा वास्तविक स्थिति को बिना जांच किये ही अंतिम लिस्ट जारी कर दिया गया। ग्रामीण मुकेश शर्मा ने कहा है कि इसमें गड़बड़ी हुई है। इसका निष्पक्ष जांच हो और दोषी पर कार्रवाई हो। जहारुदीन अंसारी ने कहा जीओ टेक होने के बाद भी लिस्ट से नाम काट दिया गया है। जबकि हमसे सम्पन्न परिवार के सदस्यों का नाम शामिल है, लेकिन मेरा नाम हटा दिया गया है। वहीं सरिता देवी ने आरोप लगाया है कि अबुआ आवास योजना में आनलाइन कराने के बाद भी जांच टीम को भेजा नहीं गया है। इस मौके पर मुखिया पंसस वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *