बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के हजारी फुटबाल मैदान में रविवार दोपहर मैत्री फुटबाल मैच खेलने के दौरान वज्रपात से खिलाड़ी विशांत प्रसाद मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक एसएस क्लब हजारी और स्वांग पुराना माइनस के बीच मैच खेला जा रहा था। अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात होने से मैच के दौरान विशांत प्रसाद इसकी चपेट में आ गया। वह बेहोश होकर मैदान में गिर पड़ा। खिलाड़ी उसे तुरंत स्वांग के सेवा सदन अस्पताल ले गये। जहां जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों को अपने बेटे की मौत पर यकीन नहीं हुआ तो दोबारा उसे आर्डियर अस्पताल ले गए। यहां के चिकित्सक ने भी जांच के बाद मरने की बात कही। मृतक हजारी पंचायत के पटवा टोला का रहने वाला था। जिसकी उम्र करीब 18 साल के आसपास बताई जाती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *