पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सोनाजोड़ी गांव के रतन रविदास के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। बताया जाता है कि मृतक अपनी साइकिल से सोनाजोड़ी घर जा रहा था। इसी दौरान एक हाइवा ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। चालक हाइवा को लेकर भाग गया। घटना की खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *