Ranchi:लोकतंत्र बचाओ अभियान द्वारा कोल्हान के दो संसदीय क्षेत्र सिंहभूम व खूंटी क्षेत्र में दो दिवसीय “लोकतंत्र बचाओ (अबुआ झारखंड, अबुआ राज)“ यात्रा शुरू किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Ranchi: लोकतंत्र बचाओ अभियान द्वारा कोल्हान के दो संसदीय क्षेत्र सिंहभूम व खूंटी क्षेत्र में दो दिवसीय “लोकतंत्र बचाओ (अबुआ झारखंड, अबुआ राज)“ यात्रा शुरू किया गया। यह यात्रा आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड, देश, लोकतंत्र व संविधान को बचाने की जन संपर्क यात्रा है।
सदर, सरायकेला और चक्रधरपुर के विधान सभा क्षेत्रों के खुंटपानी, लोरदा, उलीगुटु, राजापारोम, नकटी समेत कई गावों में जन सभाएं की गयी। इसके बाद यात्रा बुडीगोडा पहुंची। बाजारों व गावों में जनसभा के बाद लोगों के बीच पर्चे बांटे गये और जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए।
भाजपा सरकार ने अधिकारियों का किया हनन
सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मज़दूर और महिलाओं के अधिकारों का घनघोर हनन किया है। जीवन की स्थिति को बदतर बना दिया है। दस सालों में आदिवासी-मूलवासियों व उनके जल, जंगल, ज़मीन और खनिज पर विशेष हमले हुए हैं। मोदी सरकार ने वन संरक्षण कानून में संशोधन कर वन अधिकार कानून के तहत मिले और मिलने वाले वनभूमि और संसाधनों पर ग्राम सभा के अधिकारों को छीनकर पूंजीपतियों को जंगल सौंपने का फैसला लिया है।
लैंड बैंक बनाकर छीन ली 22 लाख एकड़ सामुदायिक जमीन
भाजपा सरकार ने लैंड बैंक बनाकर ग्राम सभा की 22 लाख एकड़ सामुदायिक ज़मीन छीन ली। भूमि स्वामित्व कार्ड योजना के जरिये गाँव की सार्वजनिक भूमि को ग्रामीणों के नियंत्रण से छीनने की व पांचवी अनुसूची, सीएनटी एसपीटी कानून और खूंटकट्टी व्यवस्था को खत्म करने की साजिश रची गयी है। हाल में छत्तीसगढ़ में चुनाव जीतकर सरकार बनाते ही भाजपा ने अड़ानी के लिए आदिवासियों और उनके हसदेव अरण्य पर अर्धसैनिक बलों की फौज उतार दी है।
मनमाने ढंग से थोपा नोटबंदी व लॉकडाउन
सभा में मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए लोगों ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर खाते में 15 लाख रु देने और हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन जनता के साथ धोखा किया गया। मोदी सरकार पूंजीपतियों का अरबों लोन माफ करते रहती है, लेकिन किसानों और मेहनतकश लोगों को कर्ज में डूबा रही है। साथ ही, मनमाने ढंग से थोपी हुई नोटबंदी, लॉकडाउन, महंगाई, कम मजदूरी दर, कुपोषण, कमज़ोर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ने मेहनतकश जनता का जीना मुश्किल कर दिया है.
सभी लोकसभा क्षेत्रों में किया जा रहा है यात्रा
लोकतंत्र बचाओ 2024 अभियान झारखंड के सभी लोकसभा क्षेत्रों में जन सभा, यात्रा व जन संपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कोल्हान के यात्रा में अंबिका यादव, अजीत कांडेयांग, अशोक मुंडरी, जयकिशन गोडसोरा, मंथन, मनोज नायक, नारायण कांडेयांग, रमेश जेराई, रामचंद्र माझी, राजेश प्रधान, सकारी दोंगो, संदीप प्रधान, सिराज दत्ता, सुनील पूर्ति समेत शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *