Fileria Unmulan Karykram: मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। समाहरणालय सभागार में बोकारो उपायुक्त, एसपी सहित अन्य पदाधिकारियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाकर इसकी शुरूआत की। 25 फरवरी तक चलेगा यह कार्यक्रम।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro:  मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2024 के तहत फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी प्रियदर्शी आलोक, चास अपर नगर आयुक्त सौरव भुवनिया, सिविल सर्जन डॉ दिनेश कुमार, एसी मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ ओम प्रकाश गुप्ता, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने फाइलेरिया रोधी दवा डीईसी व अल्बेंडाजोल की गोली खाकर इसकी शुरूआत की।
मौके पर उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने कहा कि फाइलेरिया (हाथी पांव) मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी है। दवा खाकर ही हम इस बीमारी से बच सकते हैं। इस बीमारी के लिए दवा का सेवन करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि इस बीमारी का इंफेक्शन तुरंत नहीं दिखता है। इसका असर एक से दो दशक बाद होता है। ऐतिहातन सभी को डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा आयु वर्ग के अनुसार खानी चाहिए।
पहले दिन 2102 बूथों पर खिलाई गयी खुराक
सिविल सर्जन ने बताया कि पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व विद्यालयों में बने 2102 बूथ फाइलेरिया रोधी दवा लोगों को खिलाई गयी। रविवार यानी 11 फरवरी से 25 फरवरी तक यानी अगले 14 दिनों तक डोर टू डोर दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम की निगरानी के लिए पर्याप्त संख्या में ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर व पर्वेक्षकों को लगाया गया है। इसके अलावा जिले के वरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का मॉनिटरिंग की जा रही है।
24 लाख 73 हजार को दवा खिलाने का टारगेट
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले में 24 लाख 73 हजार 700 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य लोगों ने डीईसी व अल्बेंडाजोल टैबलेट खाया। प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वार फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *