Rotary Club Chas: रोटरी क्लब चास की ओर से बोकारो जनरल अस्पताल के सहयोग से बीजीएच के ब्लड बैंक विभाग में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन। शिविर में 15 लोगों ने स्वैच्छिक किया रक्तदान।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के रोटरी क्लब चास की ओर से बोकारो जनरल अस्पताल के सहयोग से बीजीएच के ब्लड बैंक विभाग में 12 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 15 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस मौके पर रोटरी की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य है जरूरतमंद लोगों को सहजता से खून उपलब्ध हो। जिले में जितनी खून की जरूरतें है, उतनी पूरी नहीं हो पाती हैं। इसी नेक सोच के साथ हमलोगों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
रक्त देने से शरीर में नहीं होती खून की कमी
मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बीजीएच ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ श्रवण कुमार नें कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है। रक्तदान करने से शरीर में कई प्रकार की बीमारियां समाप्त होती है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है। कुछ लोगों में भ्रम है कि खून देने से कमजोरी होती है।

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं
रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि समाज के प्रत्येक लोगों को सोच बदलकर रक्तदान के द्वारा दूसरे की भलाई व लोगों की जान बचाने का पुनीत कार्य करना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हैं। हम रक्तदान करके किसी की जिंदगी बचाने का काम करते हैं। सचिव डिंपल कौर ने रक्तदान दाताओं द्वारा निस्वार्थ योगदान के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि चास रोटरी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

आयोजन में इन्होंने किया सहयोग
रक्तदान शिविर के आयोजन में मंजीत सिंह, विपिन अग्रवाल, कमल तनेजा सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, किरण कुमार, अमन मल्लिक, शिवानी तनेजा, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ गौरव, सिस्टर निताशी, सिस्टर कविता सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *