Bokaro: सीआइएसएफ डीआइजी का बॉडीगार्ड बनकर बारी को-ऑपरेटिव के एक सब्जी विक्रेता से 28 फरवरी को 20 हजार रूपया ठगने वाला नकली बॉडीगार्ड रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: सीआइएसएफ डीआइजी का बॉडीगार्ड बनकर बारी को-ऑपरेटिव के एक सब्जी विक्रेता से 20 हजार रूपया ठगने वाला नकली बॉडीगार्ड रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
सेक्टर 12 में सोमवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस ने नकली बॉडीगार्ड को पश्चिम बंगाल के हीरापुर से धर दबोचा है। पुलिस टीम गिरफ्तार ठग को लेकर सोमवार बोकारो पहुंची। गिरफ्तार राजेश रंजन झा बिहार के बांका जिले के बौंसी का रहने वाला है, जो 34 वर्ष का है।

गिरफ्तार ठग के पास से कई सामान बरामद
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार ठग के पास आठ पीस खाकी पैंट, एक पीस लाल रंग का लेदर बेल्ट, तीन सीआइएसएफ लिखा मंकी कैप, तीन पीस कैमोफ्लाईज टी-शर्ट, आठ पीस खाकी मोजा, नकद 1800 रूपया, एक काला रंग का पर्स, एक सैमसंग कंपनी का की-पैड मोबाईल, एक लाल रंग का स्कूल बैग व एक मोबाईल चार्जर बरामद किया गया।
क्या है मामला
श्री रंजन ने बताया कि 28 जनवरी को सेक्टर 12 थाना में ठगी का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में कहा गया था कि खुद को बाडीगार्ड बतानेवाले एक वर्दीधारी कार से आया। बारी को-ऑपरेटिव मोड पर सब्जी बेचने वाले सब्जी विक्रेता से कहा था कि साहब का ट्रांसफर हो गया है। जल्दीबाजी में कीमती सामान कम कीमत में बेच रहे है। फर्नीचर, फ्रीज, कूलर है। 20 हजार में ही मिल जायेगा। सब्जी विक्रेता झासे में आकर बीस हजार रूपया दे दिया। इसके बाद नकली बॉडीगार्ड कार लेकर फरार हो गया। सेक्टर 12 थाना में मामला दर्ज कराया गया। टीम बनाकर पुलिस ताक में लगी हुई थी।

टीम का किया गया गठन
डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद एसपी प्रियदर्शी आलोक के निर्देश पर सेक्टर 12 थाना की एक टीम गठित की गयी। टीम में सेक्टर 12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह, पुअनि सिकेश कुमार यादव, जावेद इकबाल, सअनि प्रवीण सांगा, तकनीकी शाखा के आरक्षी भागीरथ महतो को शामिल किया गया।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *