JPSC Civil Service Exame: बोकारो जिले में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आगामी 17 मार्च को। जिले के सभी प्रखंड़ों में बनाए गये हैं 59 परीक्षा केंद्र। कुल 27,569 परीक्षार्थी परीक्षा में होंगे शामिल।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले में झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 आगामी 17 मार्च को होगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखंड़ों में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। जिसमें कुल 27,569 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त विजया जाधव व पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने गुरूवार को न्याय सदन सभागार में सभी उड़नदस्ता दल, पर्यवेक्षक सह स्टैटिक दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अंतिम चरण में है। सभी केंद्राधीक्षकों को कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में किसी तरह की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। जेपीएससी ने परीक्षा संचालन को लेकर मार्ग-निर्देशिका जारी किया है जिसे पूरा अनुपालन करना है। ससमय केंद्रों पर ओएमआर सीट व अन्य सामग्री उपलब्ध हो जाएं। नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी को बनाया गया है। इस मौके पर बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार सहित थाना प्रभारी मौजूद थे।

पदाधिकारी अपने दायित्वों का करें निर्वहन
उपायुक्त ने समन्वय के साथ सभी पदाधिकारियों, कर्मियों व केंद्राधीक्षकों को कार्य करने को कहा। सभी को अपने दायित्वों का निष्पादित सही तरीके से करने की नसीहत दी गयी। पुलिस अधीक्षक पूज्य प्रकाश ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को प्रतिनियुक्त की गयी है। मौके पर अपर समाहर्ता व जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने परीक्षा को लेकर विस्तृत गाइड लाइन से अवगत कराया। किसी भी तरह की कोई समस्या होने पर तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष में सूचित करें।

दो पालियों में परीक्षा का आयोजन
झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक। दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक। सभी प्रखंडों में 59 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। इस परीक्षा में 27,569 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *