झारखंड के दुमका शहर के जरुवाडीड में इकतरफा प्यार के नाम पर पेट्रोल से जलाकर 16 वर्षीय छात्रा अंकिता को मारने की घटना को लेकर पूरे झारखंड में बवाल मचा है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग दोषी शाहरुख हुसैन नामक युवक को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

सोमवार को करणी सेना ने बोकारो के नया मोड़ में पुतला दहन कर जोरदार विरोध करते हुए झारखंड सरकार के अकर्मण्यता पर प्रहार किया।
झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव धर्मवीर सिंह ने कहा कि दुमका की बेटी अंकिता सिंह को बर्बरता पूर्वक जलाकर मार डालने वाले दोषी शाहरुख को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करा कर हत्यारोपी को फांसी की सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा और एक करोड़ रूपया तथा सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए। इस घटना से साबित होता है कि झारखंड में कानून व्यवस्था धाराशाई हो गयी है। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, अखिलेश सिंह, महिला अध्यक्ष सुनीता सिंह, रमेश सिंह, टुनटुन सिंह, बिनोद सिन्हा, अन्नू सिंह, विकास सिंह, जसबीर सिंह, ओमप्रकाश, मनीष सिंह, फकीरा यादव, अशोक सिंह टार्जन,ललन सिंह, विकास सिंह, सागर सिंह, देव सिंह, अजीत सिंह, समीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *