बोकारो के सेक्टर-4 मजदूर मैदान में अयोध्या के प्रभु श्रीराम मंदिर के तर्ज पर गणेश पूजा के लिए भव्य पंडाल बनाया जा रहा है।

मजदूर मैदान में जानकारी देते आयोजन मंडली के सदस्य

80 फीट ऊंचा पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा कराए जा रहा है। वहीं, गणपत्ति बप्पा की 16 फीट ऊंचा प्रतिमा का निर्माण कोलकाता के कारीगर से कराया जा रहा है। गणेश महोत्सव आयोजन समिति के अजय राय, आनंद कुमार, अजय सिंह, संजय कुमार ने बताया कि 31 अगस्त से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान भव्य मेला का आयोजन होगा। पहली बार मजदूर मैदान में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मीना बाजार और विभिन्न तरह का झूले लगाए जा रहे हैं। गुड़िया सर्कस मेले के आर्कषण का केंद्र रहेगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पंडाल के अंदर बाहर व मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। पूजा के आयोजन में विभिन्न धार्मिक संगठनों सहित सिटी सेंटर के व्यावसायियों से मदद ली जा रही है।

श्रद्धालु झांकी की उठाएंगे मजा :
हर दिन कानपुर की झांकी और इलाहाबाद के भजन कलाकार अपनी देंगे प्रस्तुति देंगे। गणपति बप्पा को अलग अलग व्यंजनों का भोग लगेगा। समिति ने बताया कि पूजा के आयोजन को भब्य बनाने में बाबा, मनीष, किशन, अमित, राकेश, संजय, विक्की लोहरा, संतोष, बलवंत, अंजन, बंटी, राजू, चंदन, संतोष, प्रेम लोहरा, सिद्धांत, राहुल, अजय, मुकुल, अमन सहित समिति के सदस्यगण दो महीने से कड़ी मेहनत कर रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *