बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना अंतर्गत आमुरामु गांव के मदन मोहन महतो का पुत्र सुरेश कुमार महतो ,(25) की मौत मंगलवार सुबह आठ बजे भुताही तालब में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को मृतक सुरेश कुमार गांव के भुताही तालाब में सुबह आठ बजे के समय स्नान करने के लिये गया था। इसी क्रम में वह तालाब में डुबकी लगाया और उठ नहीं पाया। उसी तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने उसे काफी देर तक उठते नहीं देखा तो हल्ला मचाया और तालाब में खोजने लगे। जल्द ही उसको तालाब से उठाया गया परंतु काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सुरेश को चिकित्सा केन्द्र पिंड्राजोरा ले आए लेकिन चिकित्सों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश पर माता पिता को बहुत आशा थी कि शिक्षक ट्रेनिंग के बाद वह घर की माली हालात को नियंत्रण कर हमारे बुढ़ापे का सहारा बनेगा। इस घटना से परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक सुरेश एमएससी करने बाद एक निजी संस्थान से शिक्षक प्रशिक्षण की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सौंप दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *