Crime News: पहला शव संदेहास्पद स्थिति में बड़कीचिदरी पंचायत के नवडंडा ग्राम से बरामद किया गया, जो स्थानीय 50 वर्षीय महिला कैली देवी का शव था। दूसरा शव चुट्टे पंचायत के कुरकुटिया गांव से बरामद किया गया, जिसकी पहचान 16 वर्षीय जानकी रविदास के रूप में की गई।

कुमार पप्पू

न्यूज इंप्रेशन

Bokaro/Lalpania: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत चतरोचट्टी थाना की पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थानों से दो शव बरामद किया। पहला शव संदेहास्पद स्थिति में बड़कीचिदरी पंचायत के नवडंडा ग्राम से बरामद किया गया, जो स्थानीय 50 वर्षीय महिला कैली देवी का शव था। वहीं, दूसरा शव चुट्टे पंचायत के कुरकुटिया गांव से बरामद किया गया, जिसकी पहचान 16 वर्षीय जानकी रविदास के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार उसकी मौत तालाब में डूबने से हुई।

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
शिवलाल मांझी की पत्नी कैली देवी का निधन शनिवार को ही हो गया था। पुलिस ने उनका शव उनके घर से बरामद किया। शिवलाल मांझी का कहना है कि उनकी पत्नी कैली देवी बाजार से घर लौटते समय अत्यधिक नशे में थी, जिसके कारण घर के पास ही गिर पड़ी। चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। जबकि उनके मायके वालों ने आरोप लगाया कि शिवलाल मांझी ने कैली देवी की हत्या कर दी और शव को घर में ही छिपाकर रखा था।

जानकी रविदास था जन्मजात मूक-बधिर
दूसरा शव जो चुट्टे पंचायत के कुरकुटिया गांव से वासुदेव रविदास के पुत्र जानकी रविदास का बरामद किया गया, उसकी मौत तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गई। ग्रामीणों के अनुसार जानकी रविदास जन्मजात मूक-बधिर था। नहाने के दौरान डूबने के बाद ग्रामीणों ने उसका शव तालाब से बाहर निकाला था। दोनों घटना की सूचना मिलते ही चतरोचट्टी थाना की पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेज दिया।

दोनों मामले की जा रही जांच-पड़ताल
चतरोचट्टी थाना प्रभारी, दीपक कुमार राणा ने बताया कि दोनों मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, तब विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *