Dandiya in Bokaro: 7 अक्तूबर को बोकारो में डांडिया नाइट का आयोजन, हास्य कला से चर्चित अभिनेता व इंफ्ल्यूएंसर रॉकी शर्मा एवं हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ के आशुतोष अपने सुर से बिखेरेंगे अपना जलवा।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज़ की ओर से आगामी 7 अक्तूबर को बोकारो के नया मोड़ स्थित वेस्टर्न फ़ार्म्स में डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संध्या 6 बजे से शुरू होगा। अपने हास्य कला से चर्चित अभिनेता एवं इंफ्ल्यूएंसर रॉकी शर्मा एवं हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ के आशुतोष अपने सुर से अपना जलवा बिखेरेंगे। साथ ही सा रे गा मा पा की तान्या मुखर्जी, डीजे शिवी एवं डीजे नीतेश लगाने वाले है बॉलीवुड तड़का।

नवरात्रि के अवसर पर आयोजन

बोकारो में डांडिया महोत्सव सीजन 1 के शुभारंभ की घोषणा की गई है। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दो गई। बोकारो की सबसे बड़ी डांडिया नाइट के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है जो पारंपरिक संगीत, नृत्य और उत्सव के रंगों से भरा हुआ होगा। इस आयोजन का उद्देश्य पूरे समुदाय को एक साथ लाना और डांडिया रास और गरबा के माध्यम से एक शानदार सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है।

महोत्सव के आयोजन में कई के योगदान

पूरी रात पारंपरिक गरबा और डांडिया नृत्य के साथ-साथ लाइव डीजे म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खाने-पीने के स्टॉल भी होंगे। 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज़ ने टाइटल स्पॉन्सर के रूप में इस आयोजन का नेतृत्व किया है, जबकि चिकेन माफिया और दुर्गा आई ए एस एकेडमी ने इसे पावर्ड बाय के रूप में सहयोग दिया है। इसके अलावा, स्कोडा सिंगानिया, खूबसूरत, इन टू क्लब्, पारसमणि एथनिक्स और विन्कोस कैपेसिटर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स ने को-पावर्ड पार्टनर के रूप में इस आयोजन को समर्थन दिया है। श्रीराम सेल्स, एस लॉन्च सलोन, क्रिएटिव द कॉमर्स कैंपस, सीवीएस कैफे, कोज़ी स्वीट्स, ऋषभ ज्वेल्स , ओढ़नी, स्मार्ट स्कूल जूनियर, होटल रिलायंस, निधि एलईड और अन्य सहायक प्रायोजकों ने भी इस महोत्सव को सफल बनाने में योगदान दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *