झारखंड के साहिबगंज शहर के सुभाष चौक के समीप पुलिस लाइन रोड पर मंगलवार की देर शाम बम फटने से एक युवक जख्मी हो गया। बम फटने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। जख्मी युवक को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल ने बताया कि वह जिरवाबाड़ी में अपने बहनोई से मिलने गया था। सुभाष चौक पर पेशाब करने के लिए रूका। इसी क्रम में उसके पैर के पास बम फट गया। बताया जाता है कि जख्मी युवक मोहम्मद शारूख महादेव गंज के मुस्लिम टोला का निवासी है। घटना की सूचना पाकर नगर पुलिस इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंच, जहां घायल से पूछताछ की। घटना स्थल से शीशा व रस्सी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक बम था या पटाखा सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *