झारखंड के गिरिडीह जिले के बरवाडी स्थित पुलिस लाईन में झारखण्ड पुलिस के जवान अमित सिंह (42 साल) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। अमित पुलिस लाइन में वायरलेस ड्यूटी में पदस्थापित थे। शव उनके कमरे में पड़ा मिला। जवान की मौत की सूचना के बाद एसडीपीओ सदर अनिल कुमार सिंह समेत कई अधिकारी घटना स्थल पहुंच कर मामले की पड़ताल की। पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाईन में लाया जाएगा, जहां श्रद्धांजलि दी जायेगी। पार्थिव शरीर को उनके गांव बिहार के भोजपुर जिले भेजा जायेगा। बताया जाता है की मृतक जवान अमित को बुधवार ट्रेनिंग के लिए हजारीबाग के पदमा में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जाना था। मंगलवार को ही इसके लिए अमित का प्रशिक्षण लेने पदमा जाने वाले अन्य जवानों के साथ मेडिकल जांच हुआ था। एसडीपीओ सदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पाएगा। आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत सांप के काटने से भी हो सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *