Dhanbad News: ईसीआरकेयू ने शनिवार को संध्या में टीएलआई व कैरिज कार्यालय परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया। रेलवे में यूनियन की मान्यता प्राप्त करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा 4, 5 व 6 दिसम्बर को चुनाव कराए जा रहे हैं।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Dhanbad: ईसीआरकेयू की ओर से 16 नवंबर यानी शनिवार को संध्या में टीएलआई व कैरिज कार्यालय परिसर में चुनावी सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए सुभाष, बीके दूबे, एनसी रॉय और राजेश कुमार ने कहा कि रेलवे में यूनियन की मान्यता प्राप्त करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा 4, 5 व 6 दिसम्बर को चुनाव कराए जा रहे हैं। इस चुनाव में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) को झंडा छाप पर मुहर लगा कर भारी बहुमत से जीत दिलाने का आह्वान किया गया। साथ ही यह भी कहा कि सम्पूर्ण ओपीएस प्राप्त करने तक ईसीआरकेयू और एआईआरएफ का आंदोलन जारी रहेगा। सभा के माध्यम से ईसीआरकेयू की ओर से किए गये विभिन्न हितकारी कार्यों व उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गयी। सभा को यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके ख्वास ने भी संबोधित किया।