Assembly election: बोकारो जिले में 20 नवंबर को मतदान होना है। शाम को पोल्ड ईवीएम-वीवीपैट कृषि उत्पादन बाजार समिति चास प्राप्ति केंद्र सह ब्रजगृह में जमा होगा।इसको लेकर यातायात रूट में ट्रैफिक विभाग द्वारा बदलाव किया गया है।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: विधानसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर 20 नवंबर को मतदान होना है। शाम को पोल्ड ईवीएम-वीवीपैट कृषि उत्पादन बाजार समिति चास प्राप्ति केंद्र सह ब्रजगृह में जमा कराने के लिए यातायात रूट में ट्रैफिक विभाग द्वारा बदलाव किया गया है। इस बाबत पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को बदलाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मतदान समाप्ति पश्चात पोल्ड ईवीएम- वीवीपैट को कृषि उत्पादन बाजार समिति चास स्थित प्राप्ति केंद्र सह ब्रजगृह में जमा कराया जाना है। जिसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 20 नवंबर को संध्या 4 बजे से ईवीएम जमा होने तक यातायात रूट में बदलाव किया गया है।
-पेटरवार की ओर से बोकारो शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों को बालीडीह टोल प्लाजा पर रोका जायेगा।
-धनबाद की ओर से जोधाडीह मोड़़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को पुपुनकी टोल प्लाजा पर रोका जायेगा।
-पुरुलिया की ओर से बोकारो की ओर आने वाले भारी वाहनों को पिण्ड्राजोरा चेक पोस्ट एवं आई०टी०आई० मोड़ पर रोका जायेगा।
-तेलगड़ीया की ओर से जोधाडीह मोड़़ की ओर आने वाली भारी वाहनों को तेलगडीया मोड़़ पर रोका जायेगा।
-जोधाडीह मोड़़ से आई०टी०आई० मोड़ की ओर जाने वाले छोटे वाहन जोधाडीह मोड़़ से महावीर चौक से धर्मशाला मोड़़ होते हुए आईटीआई मोड़़ जायेगा।
-आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़़ की ओर जाने वाले छोटे वाहनं आई०टी०आई० मोड से धर्मशालमोड़ से महावीर चौक होते हुए जोधाडीह मोड़़ जायेगा।
-धनबाद की ओर से पुरूलिया एवं रॉंची की ओर जाने वाले छोटे वाहन तेलमच्चो सेक्टर-11 मोड़़ से नया मोड़़ से उकरीद मोड़ होते हुये जोयेगा।
– पुरुलिया एवं रॉंची की ओर से धनबाद की ओर जाने वाले छोटे वाहन उकरीद मोड़़ से नया मोड़़ से तेलमच्चो होते हुए जायेगा।