बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र स्थित गायछंदा पंचायत के बांधटाड़ में बज्रपात से कृषक निमाय मांझी (46वर्ष) की दर्दनाक मौत खेत में हो गई। वहीं, उनकी पत्नी को गंभीर हालत में बोकारो सदर‌ आस्पताल लाया गया। बताया जाता है कि ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌पति-पत्नी खेत से काम करके अपने घर आ रहे थे। इसी समय ‌‌‌बारिश शुरू हो गई। इसी बीच ‌‌‌जोर से ‌‌‌बिजली कड़की। वज्रपात की चपेट में आने से निमाय मांझी की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं, ‌‌‌‌‌उनकी पत्नी  अशोकी देवी (40 साल)को गंभीर हालत में बोकारो सदर‌ आस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। शव को जरीडीह थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जा में लेकर पोर्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंपा दिया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, जरीडीह 20 सूत्री अध्यक्ष महादेव रवानी, भाजपा जरीडीह प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, बिनोद कुमार महतो, राजेश कुमार सिंह, आयुष माथुर, महेश कुमार, मुरलीधर साव, जगतपति सिंह आदि ने उचित मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *