Bokaro Crime News: बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर सेक्टर 4 के एक फुटपाथ दुकानदार पर नशे में धुत होमगार्ड जवान संतोष कुमार ने चाकू चला दिया। घटना शनिवार यानी 14 दिसंबर की देर शाम की है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर सेक्टर 4 के एक फुटपाथ दुकानदार पर नशे में धुत होमगार्ड जवान संतोष कुमार ने चाकू चला दिया। घटना शनिवार यानी 14 दिसंबर की देर शाम की है। घटना में दुकानदार विक्रम सिंह घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्राहकों ने नशे में धुत होमगार्ड जवान संतोष सिंह की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी से सेक्टर 4 थानेदार इंस्पेक्टर संजय कुमार को मिली। मौके पर तुरंत गश्ती दल के सदस्य पहुंच गये। घायल दुकानदार विक्रम सिंह को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। जबकि पिटाई में घायल होमगार्ड जवान को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खाने-पीने का लगाते हैं ठेला
जानकारी के अनुसार सिटी सेंटर सेक्टर 4 में सेक्टर 9 निवासी विक्रम सिंह फुटपाथ पर खाने-पीने का ठेला लगाते हैं। शनिवार को सेक्टर 2 निवासी होमगार्ड जवान संतोष सिंह नशे में धुत पहुंचे। खाने-पीने के समान को लेकर बकझक करने लगे। बीच बचाव करने वाले ग्राहकों से भी होमगार्ड जवान उलझ गए। इसके बाद होमगार्ड जवान संतोष सिंह ने चाकू निकालकर फुटपाथ दुकानदार विक्रम सिंह पर हमला कर दिया। हमले में दुकानदार घायल हो गया। स्थिति को देखकर ग्राहक उत्तेजित हो गए और जमकर होमगार्ड जवान की पिटाई कर दी। हल्ला होने पर किसी ने सेक्टर 4 थाना इंस्पेक्टर को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *