National Lok Adalat: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, व्यवहार न्यायालय बोकारो व तेनुघाट न्यायालय में 4 लाख 5 हजार 990 वादों का किया निष्पादन

National Lok Adalat: शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहारin Bokaro Court न्यायालय बोकारो व तेनुघाट में किया गया। वादों के नि ष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में नौ व अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में चार बेंचो का किया गया गठन। वादों के निष्पादन से 84 करोड 76 हजार 427 रूपये की वसूली।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bpkaro: शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय बोकारो व तेनुघाट में किया गया। जिसका वर्चूअल उदघाटन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची ने किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, प्रधान न्यायाधीश, श्रम न्यायालय अनुज कुमार, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय अरविंद कुमार नंबर 1, पीठासीन पदाधिकारी, श्रम न्यायालय अनुज कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बोकारो पवन कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय दीपक वरनवाल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय देवेश कुमार त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ बोकारो गरिमा मिश्रा, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी लुसी सोसेन तिग्गा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनुज कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

4 लाख 5990 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिग चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर उसके निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में नौ व अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में चार बेंचो का गठन किया गया। लोक अदालत में कुल 4 लाख 5990 वादों को निष्पादन के लिए रखा गया। जिसमें से कुल 4,05,990 वादों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल समझौता राशि 84,0076,427 रूपये (चौरासी करोड छिहत्तर हजार चार सौ सत्ताइस रूपये) वसूली गयी। इस मौके पर न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, सरकारी विभागों, बैंक एवं बीमा कंपनी के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पीएलवी सहित अन्य मौजूद थे।


Posted

in

, ,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *