Bokaro News: कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के डुंडाडीह के बड़काटांड़ में बुधवार दोपहर उच्च क्षमता की 11 हजार वोल्ट बिजली तार में शार्ट सर्किट होने से गीता देवी के खलिहान में आग लग गयी।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro(Kasmar) : कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के डुंडाडीह के बड़काटांड़ में बुधवार दोपहर उच्च क्षमता की 11 हजार वोल्ट बिजली तार में शार्ट सर्किट होने से गीता देवी के खलिहान में आग लग गयी। जिससे उसके खलिहान में रखे दो ट्रैक्टर से अधिक धान की चाकी जल कर राख हो गया। इस घटना में किसान को 100 मन धान यानी 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

मंत्री ने फसलों की क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए सीओ को दिया निर्देश

ग्रामीण बिनोद कुमार महतो ने बिजली शार्ट सर्किट से इस आगलगी की घटना की सूचना सूबे के पेयजल व स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी है। जिसके बाद मंत्री योगेंद्र ने फसलों की क्षतिपूर्ति मुआवजा के लिए कसमार सीओ को निर्देश दिया है। इधर घटना की सूचना के बाद स्थानीय पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि सनातन महतो, बिनोद महतो, संदीप कुमार महतो, संतोष महतो, हितलाल महतो, महेश महतो, नारायण महतो समेत अन्य कई प्रतिनिधि व लोग पहुंचे व आगलगी की घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुए मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है। मालूम हो कि पीड़ित महिला गीता देवी का पति और बेटा दोनों मजदूरी के लिए बाहर अन्य प्रांत में गए हैं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *